फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lover married another girl

Basti News: प्रेमी ने की दूसरी लड़की से शादी, प्रेमिका ने मौत को गले लगाया

Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
lover married another girl
दुबौलिया क्षेत्र के खदरा की घटना, आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा उपाध्याय गांव की युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। अंतिम संस्कार से लौटने के बाद परिवार के लोगों को उसके बिस्तर पर एक खत मिला। उसमें लिखा गया है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम निवासी विक्रम चौधरी ने उसे शादी का झांसा दिया था। बाद में उसने चोरी छिपे दूसरे से शादी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
पिता ने तहरीर में लिखा है कि बेटी बिंदू ने बुधवार सुबह फंदे से लटकर खुदकशी कर ली थी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार करके जब वह लोग घर आए। बेटी के बिस्तर को देखा तो एक पत्र मिला। उसमें बेटी ने लिखा था कि विक्रम चौधरी ने शादी करने का झांसा दे रखा था। मगर, उसने चोरी छिपे दूूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी करने के बाद विक्रम उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि खदरा गांव निवासी लाल बिहारी चौधरी की 23 वर्षीय बेटी बिंदू का शव गांव के उत्तर सिवान में बने घर के पास पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed