{"_id":"6521b55e25016ee81d004905","slug":"love-with-priyankas-message-letter-basti-news-c-207-1-bst1001-5446-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रियंका का संदेश पत्र लेकर प्रेम शंकर के घर पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रियंका का संदेश पत्र लेकर प्रेम शंकर के घर पहुंचे कांग्रेसी
Sun, 08 Oct 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे प्रेम शंकर द्विवेदी के निधन पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने स्व. द्विवेदी की पत्नी शीला द्विवेदी के नाम संदेश पत्र भेजा है जिसे लेकर कांग्रेस जिला कमेटी के पदाधिकारी उनके पैतृक निवास छरदही पहुंचे।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में प्रियंका गांधी का संदेश पत्र द्विवेदी के शोकाकुल परिजनों को सौंपकर उन्हें ढांढस बधाया गया। पत्र में प्रियंका की ओर लिखा गया है कि द्विवेदी के निधन से कांग्रेस पार्टी को क्षति हुई है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपने एक-एक कार्यकर्ता का ख्याल रखता है। इस मौके पर कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, मो. रफीक आदि मौजूद रहे। संवाद