फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Love triangle Troubled by blackmailing girlfriend got Vikas murdered

प्रेम त्रिकोण: ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमिका ने कराई विकास की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Sat, 01 Apr 2023 04:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 01 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

 दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंजी के राजस्व गांव कनघुसरा निवासी विकास चौधरी (22) के पिता लालजी का काफी पहले निधन हो चुका है। वह दो भाइयों में छोटा था। स्नातक में प्रवेश लेने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घर पर रहकर खेती करने के साथ ट्रैक्टर चलाता था। साथ ही अग्निवीर योजना के जरिए फौज में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था।

विज्ञापन
Love triangle Troubled by blackmailing girlfriend got Vikas murdered
विकास ऊर्फ विक्की का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के कनघुसरा गांव के विकास चौधरी की हत्या की गुत्थी सुलझ चुकी है। प्रेम त्रिकोण और ब्लैकमेलिंग के घालमेल में विकास को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस हत्या में नामजद कथित प्रेमिका और उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ के बारे में पुलिस अभी कुछ बताने से बच रही है लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से भी संबंध होने की बात सामने आ रही है। जिसके कारण वह विकास चौधरी को नजरअंदाज करने लगी थी।

विज्ञापन


मगर, विकास चौधरी अपने पुराने संबंधों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। इससे आजिज आकर योजनाबद्ध ढंग से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, पुलिस ने पूरी छानबीन कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बाबा राम निहालदास कुटी उमरिया के पास स्थित रिंग बांध के नीचे संदिग्ध हाल में विकास उर्फ विक्की चौधरी (22) का शव मिला था। शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो रहा था कि इसकी हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने और खून के थक्के जमने की बात सामने आने के बाद साफ हो गया कि विकास की हत्या की गई सी। घटना के दूसरे दिन विकास उर्फ विक्की के भाई महेश चौधरी ने गांव की ही युवती (कथित प्रेमिका), उसके परिवार वालों व रिश्तेदारों (नाम पता अज्ञात) के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।
 

सोशल मीडिया पर संपर्क में रहते थे दोनों

विकास उर्फ विक्की के भाई महेश चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनका छोटा भाई विकास चौधरी का प्रेम संबंध गांव की लड़की के साथ करीब एक से डेढ़ साल से था। उसके परिजनों को इस संबंध से आपत्ति थी। विकास व युवती व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत किया करते थे। आरोप है कि 28 मार्च की रात आठ से नौ बजे के बीच युवती ने विकास को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ मिलकर धोखे से विकास उर्फ विक्की की हत्या करवा दी। अगले दिन 29 मार्च की सुबह करीब छह बजे युवती ने उन्हें संदेश भेजा कि उनका भाई मेरे घर के पीछे पड़ा है। महेश के अनुसार, जब मौके पर पहुंचा तो विकास उर्फ विक्की की मौत हो चुकी थी।
 
दो भाइयों में छोटा था विकास
 दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंजी के राजस्व गांव कनघुसरा निवासी विकास चौधरी (22) के पिता लालजी का काफी पहले निधन हो चुका है। वह दो भाइयों में छोटा था। स्नातक में प्रवेश लेने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घर पर रहकर खेती करने के साथ ट्रैक्टर चलाता था। साथ ही अग्निवीर योजना के जरिए फौज में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed