फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lord Vaman brought the gods back to heaven

Basti News: वामन भगवान ने देवताओं को वापस दिलाया स्वर्गलोक

Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Vaman brought the gods back to heaven
परशुरामपुर। क्षेत्र के डुहवा पांडेय में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा व्यास भुवनेश ने भगवान विष्णु के दस अवतारों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने वामन अवतार की कथा विस्तार से कही। बताया कि वामन भगवान ने देवताओं को स्वर्गलोक वापस दिला दिया।
विज्ञापन


कथा व्यास ने कहा कि त्रेता युग में दैत्यराज बलि ने अपनी शक्तियों से उत्पात मचा रखा था। युद्ध द्वारा देवताओं को पराजित कर बलि ने स्वर्गलोक पर कब्जा कर लिया। देवता परेशान होकर भगवान विष्णु से मदद मांगते हैं। इसी समय कश्यप ऋषि और माता अदिति से वामन भगवान जन्म लेते हैं। दैत्य राज बलि यज्ञ कर रहे होते हैं। इसी समय अपने छोटे स्वरूप में वामन भगवान वहां पहुंचते हैं। राजा बलि से तीन कदम भूमि दान में मांग लेते हैं। अपने दानी स्वभाव के लिए विख्यात बलि ने भूमि देने के लिए हां कर दी। एक कदम में वामन भगवान ने धरती लोक तो दूसरे में स्वर्गलोक नाप लिया। तीसरे के लिए जब जगह नही बची तो बलि स्वयं आगे खड़ा हो गया। दैत्यराज बलि के दानी स्वभाव से प्रसन्न होकर वामन भगवान ने उसे पाताल लोक का राजा बना दिया तथा देवताओं को स्वर्गलोक वापस दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed