फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lord Chitragupta was worshipped on Yama Dwitiya.

Basti News: यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त का हुआ पूजन-अर्चन

Fri, 24 Oct 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta was worshipped on Yama Dwitiya.
कलवारी (बस्ती)। ब्रह्मा जी के दिव्य अंश, लेखनी और न्याय के अधिष्ठाता भगवान चित्रगुप्त के पूजन दिवस पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल रहा। कलवारी, चकदहा, भोयर, गंगऊपुर, सिंगही, धनौवा, लखनपुर, खलीलपट्टी और बहादुरपुर सहित आसपास के गांवों में कायस्थ समाज के लोगों ने विधिपूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की कि वे हमारे जीवन में सत्य, धर्म और न्याय की स्थायी ज्योति प्रज्वलित करें। साथ ही बुद्धि, विवेक और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करें तथा समाज में सदाचार और ज्ञान का संचार बनाए रखें। पूजन के दौरान धार्मिक विधि के अनुसार दीपक प्रज्वलित कर, मंत्रों का उच्चारण किया गया और प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजा में हिमांशु श्रीवास्तव, राम सहाय, शिवभूषण, पवन, समीर, शशांक, अर्नव, शिवम, शुभम, प्रियम, शताक्षी, आश्वी और आश्वत सहित दर्जनों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed