फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot mobile and cash

असलहा सटाकर नकदी और मोबाइल फोन छीना

Mon, 09 Aug 2021 07:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
loot mobile and cash
असलहा सटाकर नकदी और मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पैकोलिया पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के घोघरिया घाट पिपराकाजी के पास एक युवक से नकदी व मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कप्तानगंज थाने के पतिला गांव निवासी अजय कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि सात अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पैकोलिया के घोघरिया घाट के पास रोक लिया। विरोध किया तो असलहा निकालकर सटा दिया। इसके बाद पंद्रह हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed