फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Long queues of patients suffering from fever, vomiting, diarrhea, and itching were seen at the Jan Arogya Mela.

Basti News: जन आरोग्य मेले में बुखार, उल्टी-दस्त और खुजली के मरीजों की रही लंबी कतार

Mon, 15 Jun 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Long queues of patients suffering from fever, vomiting, diarrhea, and itching were seen at the Jan Arogya Mela.
पीएचसी वाल्टरगंज में मरीजों को परामर्श देते प्रभारी चिकित्सा​धिकारी डॉ. रवि वर्मा, स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 10,98 मरीजों ने उपचार कराया। इस दौरान नेत्र रोग, चर्म रोग, पेट दर्द, खांसी व वायरल बुखार के अधिकांश मरीज पहुंचे थे। अधिकांश पीएचसी पर बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेला निपटाया गया। मरीजों ने बताया कि, पीएचसी पर मरीजों की बीपी नापी गई, फिर पीसीएम गोली देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 49 मरीजों को परामर्श दिया। बताया कि 11 मरीज बुखार के थे। शेष उल्टी-दस्त, खुजली के रहे। गर्भवती महिलाओं की भी जांच हुई। पूनम यादव, अरुण ने सहयोग किया। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में 53 मरीजों की जांच हुई। वायरल बुखार वाले रोगी अधिक रहे। कीर्ति सिंह ने सहयोग किया। वाॅल्टरगंज संवाद के अनुसार पीएचसी वाॅल्टरगंज में डॉ. रवि वर्मा ने 30 मरीजों की सेहत जांची, बताया कि सर्वाधिक मरीज त्वचा और डायरिया के रहे। एक गर्भवती महिला की जांच हुई तो ब्लड कम मिला, इस पर आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट उमेश सिंह, एलटी परवेज आलम, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, जमील ने सहयोग किया। पीएचसी कुदरहा, पीएचसी बेलभरिया, पीएचसी हलुआ, पीएचसी मुसहा, पीएचसी हरदी में जैसे-तैसे मेला निपटा दिया गया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में सिर्फ 10 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि मेला में पेट दर्द, उल्टी, हड्डी दर्द, बुखार तथा गैस संबंधित मरीज थे। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण ने दवाएं दी। एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय भगवान दास, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भानपुर में 124 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी के अधीन तीन पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। कुल 124 मरीजों की सेहत जांची गई। बुखार, खांसी, पेट दर्द और दस्त की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी सगरा में डॉ. बृजनंदन ने 51 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में 38 मरीजों की जांच डाॅ. अजय सिंह ने की और दवाएं फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बांटी। करमहिया पीएचसी में डॉ. अमिश कुमार ने 35 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। तीनों पीएचसी पर आयुष चिकित्सक ने ही जांच की। संवाद
---
बभनान में 73 मरीजों को दी गई दवा
बभनान। पीएचसी बभनान में रविवार को आयोजित मेला में 73 मरीजों को दवा दी गई। कुछ दिन पूर्व आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते थे, गर्मी के चलते संख्या घट रही है। साथ ही एलोपैथ चिकित्सकों की तैनाती न होने से भी मरीज कम आते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला, फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, कन्हैयालाल, श्वेता मौजूद रहे।

---
मुंडेरवा में डायरिया के अधिक रोगी आए
मुंडेरवा। मुंडेरवा सीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला में 28 मरीज आए। डॉ. फारुख खान ने बताया कि गर्मी और रह रह के बरसात के कारण तापमान बढ़ने और घटने के कारण लोगों में डायरिया और दाना निकलने की शिकायत है। फार्मासिस्ट विनोद आजाद ने दवाएं दी। एएनएम बबिता अग्रहरि, अंबिका गौड़, अनिल कुमार, ओपी यादव, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि 20 मरीज की जांच की गई। डिहाईड्रेशन, त्वचा और दस्त के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed