फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   logo ko bachana prathmikta

कोरोना वायरस:लोगों को बचाना प्राथमिकता

Sat, 11 Apr 2020 04:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
logo ko bachana prathmikta
कोरोना वायरस : लोगों को बचाना प्राथमिकता
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में चिकित्सक अपने परिजनों तक से नहीं मिल पा रहे हैं। जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। बातचीत में इन चिकित्सकों ने बताया कि वे अपना काम कर रहे हैं। परिजनों से न मिल पाना उन्हें चिंतित करता है।

वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा बताते हैं कि कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है। ऐसे में हम चिकित्सकों का फर्ज है कि लोगों को इस महामारी से बचाएं। फर्ज निभाने में डर नहीं लगता। कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार बताते हैं कि इस महामारी के कारण घर नहीं जा पा रहा हूं। फोन पर ही परिजनों से बात हो जाती है। विशेषरगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की कोरोना वायरस से लोगों को बचाना ही उनकी प्राथमिकता है। परिजनों से न मिल पाना अखरता है। फोन पर बात हो जाती है। मानपुर निवासी व दिल्ली के सफदरजंग में तैनात डॉ. अश्विन त्रिपाठी बताते हैं कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। यह वायरस इलाज करने वाले डॉक्टरों में भी तेजी से फैलता है। परिजनों को हमारी चिंता होती है। लेकिन उन्हें पता है कि डॉक्टर की जिंदगी कैसी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed