{"_id":"664126d7eace2e98eb00da94","slug":"loan-of-rs-106-crore-taken-by-mortgaging-fake-gold-35-named-basti-news-c-7-1-gkp1032-555712-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकली सोना गिरवी रखकर 1.06 करोड़ का लिया लोन, 35 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकली सोना गिरवी रखकर 1.06 करोड़ का लिया लोन, 35 नामजद
Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
नकली सोना गिरवी रखकर 1.06 करोड़ का लिया लोन, 35 नामजद
कटरा शाखा में 28 ग्राहकों की मिलीभगत से की गई यह धोखाधड़ी
क्षेत्रीय प्रबंधकर्ता ने बस्ती कोतवाली में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोना गिरवी रखकर कर्ज देने वाली एक निजी कंपनी के शाखा के प्रबंधक व कर्मचारियों ने नकली सोना गिरवी रखकर 1.06 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन बांट दिया। मामला पकड़ में आने के बाद कंपनी में खलबली मच गई। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक के स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता और 28 ग्राहकों पर कोतवाली में साजिश, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है।
मामला बस्ती में मुथ्युट फिनकार्प लिमिटेड की कटरा शाखा का है। प्रारंभिक जांच, सीसीटीवी फुटेज व आंतरिक लेखा-जोखा निरीक्षण और सोने की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंंधकर्ता प्रयागराज निवासी निहाल अब्बास ने तहरीर में बताया है कि नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक की अवधि के दौरान शाखा प्रबंधक जयशंकर पांडेय, पलक श्रीवास्तव (स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता) के साथ कार्यकारी ग्राहक सेवा राघवेंद्र सिंह, अर्पित त्रिपाठी, शिवान्तिका गुप्ता, शिवम मिश्रा ने ग्राहकों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर जानबूझकर 28 ग्राहकों का नकली सोना गिरवी रखकर लोन राशि वितरित की। एक करोड़ छह लाख चौरानवे हजार नौ सौ चौसठ रुपये की धोखाधड़ी की गई और कंपनी को उक्त राशि का नुकसान पहुंचाया गया।
तहरीर में क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव की संलिप्तता की भी जांच करने का आग्रह किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।