फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Live telecast of 'Develop India Buildathon' shown in schools

Basti News: स्कूलों में दिखाया गया ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ का लाइव प्रसारण

Tue, 14 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of 'Develop India Buildathon' shown in schools
बस्ती/महादेवा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से केंद्र सरकार के विकसित भारत विजन-2047 के तहत शुरू किए गए ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ का सोमवार को स्कूलों में लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और स्वदेशी तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। हर्रैया ब्लॉक के बीईओ विजय आनंद ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर जूनियर स्तर के विद्यालयों में कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी रचनात्मक सोच और नवाचार का प्रयोग कर देश के विकास में योगदान देने का अवसर दिया गया है। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ एप पर पंजीकरण कर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। ब्लॉक के एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा, रवीश कुमार मिश्र और राजीव शुक्ल ने अलग-अलग विद्यालयों में छात्रों के साथ लाइव प्रसारण देखा।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed