फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Little Flowers School students showcase their talent at the science exhibition.

Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में लिटिल फ्लावर्स स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 21 Sep 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Little Flowers School students showcase their talent at the science exhibition.
लिटिल फ्लावर्स विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थी,​​शिक्षक एवं अति​थिगण- विज्ञ​प्ति
विज्ञान प्रदर्शनी में लिटिल फ्लावर्स स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम्, वाल्टरगंज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कुल 40 मॉडल प्रस्तुत किए गए और लगभग 280 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 6-8 में प्रथम स्थान फुट स्टेप एनर्जी जनरेटर, द्वितीय स्थान मेन्यूफैक्चरिंग ऑफ ई-सोसाइसिटी, ऑटोमैटिक वाटर डिसपेंसर मशीन और आटोमेटिक नाइट लैंप को दिया गया। कक्षा 9-12 में प्रथम स्थान वेस्ट मटेरियल टू इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, और द्वितीय स्थान बायोलुमिनेसेंस प्लांट, रोबोट एवं वाटर प्युरीफायर को सम्मानित किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं विद्यालय संस्थापिका मधुरानी सिंह के चित्र अनावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रसाद यादव एडिशनल कमिश्नर ने बच्चों को पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव (आर्थो सर्जन, मेडिकल कॉलेज देवरिया), डॉ. अयोध्या सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान, किसान डिग्री कॉलेज), डॉ. सिद्धार्थ पाण्डेय (असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान, किसान डिग्री कॉलेज) तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मार्गदर्शक शिक्षक मंडल में कौशलानंद मिश्रा (जीव विज्ञान), प्रमोद कुमार त्रिपाठी (भौतिक विज्ञान) और हर्षिता लखमानी (विज्ञान शिक्षिका) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा 6 से 8 तक और 9 से 12 तक की टीमों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के इस सृजनात्मक प्रयास की सराहना की और भविष्य में उन्हें सफल वैज्ञानिक बनने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय निदेशिका अपर्णा सिंह ने विज्ञान की जटिलताओं को सरलता से समझाया और भारत की वैज्ञानिक परंपरा पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने अतिथियों, प्रबंधक, निदेशिका, शिक्षक-मंडल, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed