{"_id":"6afcc11095c959172904cfde","slug":"list-of-1761051-voters-published-at-polling-stations-basti-news-c-207-1-bst1001-172022-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदान केंद्रों पर 17,61,051 मतदाताओं की सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदान केंद्रों पर 17,61,051 मतदाताओं की सूची प्रकाशित
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 2282 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को 31 अक्तूबर 2026 तक तैयार 1761051 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया। 16 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नए मतदाता बनने के लिए फार्म 6, नाम कटवाने के लिए फार्म 7 और संशोधन के लिए फार्म आठ भरवाया जाएगा।
28 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। हम सबका दायित्व है कोई भी पात्र मतदाता बनने से वंचित न रहने पाए।
01 जनवरी 2027 के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, उन्हें मतदाता बनवाने में मदद का आह्वान किया। डीएम ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग जरूरी प्रपत्रों के साथ बीएलओ के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। कहा कि 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर हर मतदेय स्थल पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इन तिथियों में बूथ लेबल अधिकारी जरूरी प्रपत्रों के साथ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को नवीनतम फोटो तथा जन्म तिथि एवं पते संबंधित आवश्यक दस्तावेज देने होंगे।
नाम शामिल कराने या संशोधन के लिए आयोग के ECINET एप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, 7 एवं 8 सबमिट किया जा सकता है।