{"_id":"6ae64d2edc51de0994077fc8","slug":"liquor-shop-license-suspended-basti-news-c-207-1-bst1012-170825-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मुंडेरवा (बस्ती)। कस्बे में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर जल मिश्रित नकली अंग्रेजी शराब की बिक्री का मामला सामने आने पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। आबकारी विभाग ने दुकान के अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की है। वहीं, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुंडेरवा पुलिस और आबकारी टीम ने कस्बे की कंपोजिट शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकान से 8 पीएम, रॉयल स्टैग, आइकॉनिक और आफ्टर डार्क समेत अलग-अलग ब्रांडों की जल मिश्रित अवैध मदिरा बरामद हुई। दुकान की बिक्री से प्राप्त 30,200 रुपये नकद भी मिले।
इस मामले में गोलू जायसवाल और शिवम जायसवाल निवासी ग्राम पहलवान, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दुकान के अनुज्ञापी को नोटिस भेजने के साथ ही शनिवार को दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।