फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lipht dekar lootapaat karane vaala giroh

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
lipht dekar lootapaat karane vaala giroh
छावनी पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को फोरलेन पर कस्बे के पास से गिरफ्तार इस गिरोह ने वाराणसी के युवक के साथ 23 जुलाई को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए गिरोह के तीन लुटेरों के कब्जे से कार, लैपटॉप, 9500 रुपये नकद, तमंचा, चाकू आदि बरामद किया।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष छावनी, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली है। पकड़े गए बदमाशों में रामाकांत यादव निवासी पाउस थाना दोहरी घाट जनपद मऊ, ओज मानस उर्फ गौतम निवासी जाईपार थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर और रामू उर्फ मानस निवासी बंथरा थाना बंथरा जनपद लखनऊ शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग चिल्ड्रेन ऑफ मदर अर्थ बंथरा लखनऊ में काम करते हैं तथा वाहन उसी फर्म के नाम पंजीकृत है। इसी वाहन से वे लोग हाईवे पर यदि कोई व्यक्ति दिख जाता था तो उसे लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लेते हैं और असलहा व चाकू दिखाकर डरा धमकाकर लूटपाट करते हैं। एएसपी ने बताया कि इस संबंध में सीताराम तिवारी निवासी करमी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ने तहरीर दी थी कि एक जुलाई की देर शाम पौने आठ बजे वह अयोध्या बाईपास पर बस्ती जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद ग्रे रंग की एक गाड़ी आकर खड़ी हुई। उसमें सवार लोगों ने गोरखपुर जाने की बात कही। सीताराम के मुताबिक वह वाहन पर बैठ गए। विक्रमजोत पहुंचने पर वाहन में बैठे व्यक्तियों ने हाथ पैर पकड़ लिया। विरोध करने पर चालक ने तमंचा दिखाते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए गमछे से हाथ पैर बांध दिया। वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एसबीआई का एटीएम कार्ड तथा तीन-चार सौ रुपये निकाल लिए। हाथ में बंधी हुई घड़ी, मोबाइल फोन तथा बैग आदि छीन लिया। धमकी दी कि कहीं कहोगे तो जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed