{"_id":"69751ed9f8c2b86c15013543","slug":"light-rain-in-some-areas-in-the-morning-fog-prevailed-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-bst1006-151933-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश, दिनभर छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश, दिनभर छाई रही धुंध
विज्ञापन
सुबह वाल्टरगंज क्षेत्र में हो रही बूंदा- बादी। संवाद
बस्ती। मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। रोजाना की तरह सुबह सूरज निकलने की कोशिश में थे लेकिन बादलों ने घेर लिया। सात बजे से नौ बजे तक रूक- रूककर बूंदा-बांदी भी हुई। उम्मीद जताई गई कि दिन में बारिश होगी लेकिन कुछ देर के बाद बादल थम गए। जिससे बारिश तो नहीं हुई लेकिन, दिन भर धुंध छाया रहा। हालांकि राहत भरी बात यह रही कि तापमान में गिरावट नहीं दर्ज हुई। जिससे लोगों को ज्यादा ठंड होने का एहसास नहीं हुआ।
सुबह बादल छाए रहने से ठंड बढ़ने के साथ बारिश होने की आशंका बढ़ी रही। इस बीच बूंदें भी पड़ी। जिले के सोनहा, भानपुर, समेत कुछ ग्रामीण अंचल में हल्की बारिश होने की भी खबर मिली है। इस बीच तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री पर दर्ज किया गया। सामान्य से अधिक तापमान होने की वजह से लोगों को अधिक ठंड नहीं महसूस हुई।
दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली मगर कुछ ही देर बाद फिर बादलों के घेरने से धुंध छा गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद अगले चौबीस घंटे में जताई जा रही है। हालांकि इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। अलबत्ता बारिश होने से मौसम और साफ होने की संभावना है। खराब मौसम के बाद भी ठंड न बढ़ने के कारण सड़क पर चहल-पहल पहले के ही तरह बनी रही। इधर एक सप्ताह से लगातार धूप निकलने से लोगों ने ठंड से काफी राहत भी महसूस की है।