फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   life imprisonment to one

Basti News: दुष्कर्म व धमकी के मामले में एक को आजीवन कारावास

Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment to one
विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट डॉ. अमित वर्मा की अदालत ने अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में एक युवक को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न अदा करने पर डेढ़ वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विशेष शासकीय अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने कोर्ट को बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसकी 14 वर्ष की बेटी है। 10 अक्तूबर 2018 को सुबह नौ बजे वह घर से पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव की महिला का रिश्तेदार अरुण दूबे उर्फ आल्हा निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज मिल गया और बेटी को स्कूल पहुंचने का झांसा देकर पर बैठा लिया।
विज्ञापन

वह स्कूल न ले जाकर दूसरे रास्ते पर ले गया और गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताओगी जान से मार दूंगा। किसी तरह बेटी घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अरुण को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed