{"_id":"696bde23db9eb90e550e28b5","slug":"level-3-doctors-were-caught-in-private-practiceinvestigation-incomplete-basti-news-c-207-1-bst1005-151469-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी प्रैक्टिस में पकड़े गए थे लेवल-थ्री के डॉक्टर...जांच अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी प्रैक्टिस में पकड़े गए थे लेवल-थ्री के डॉक्टर...जांच अधूरी
विज्ञापन
बस्ती। सरकारी डॉक्टर खुलेआम निजी प्रैक्टिस कर विभाग को चुनौती दे रहे हैं। कई तो निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम तक खोल लिए हैं, लेकिन सीएमओ ऑफिस तक जुगाड़ होने के चलते कार्रवाई से बचे रह जाते हैं।
सूत्रों ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी स्तर पर तैनात यहां तक कि डिप्टी सीएमओ भी अस्पतालों का संचालन और निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीएचसी कुदरहा के पीएचसी में तैनात एक बाल रोग विशेषज्ञ/लेवल थ्री के डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए थे, लेकिन वह जांच अभी तक अधूरी है।
बता दें कि एक माह पहले सीएचसी कुदरहा के पीएचसी में तैनात डॉक्टर को डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने जांच के दौरान निजी प्रैक्टिस करते हुए पकड़ा था। निजी प्रैक्टिस में शामिल रहे डॉक्टर ने लेवल थ्री और रसूख होने के चलते वह जांच अधिकारी से बहस भी किए थे।
विज्ञापन
मगर, जांच अधिकारी ने तत्काल सीएमओ को कॉल करके पूरी जानकारी दी थी और निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर से बात भी करवाई थी। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कहकर पहले मामला टाल दिए थे।
हालांकि, अब एडी हेल्थ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।
जानकारों ने बताया कि डॉक्टर के बचाव में बिचौलिए कर्मचारी सामने आ गए हैं। कई तो खुलकर समर्थन भी कर रहे हैं। इससे रिपोर्ट दबी हुई है। इससे जांच लटकी हुई है और डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में शामिल होकर मरीजों को बाहरी दवा, जांच लिखकर जेब गरम कर रहे हैं। देईसाड़ और कैली अस्पताल के पास कर रहे प्रैक्टिस : देईसाड़ में एक बाल रोग विशेषज्ञ निजी प्रैक्टिस में कुछ माह पहले पकड़े गए थे। डिप्टी सीएमओ ने जांच के समय सीएमओ को फोन से चिकित्सक की बात कराई थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
चहेतों को बचाने लिए साहब भी शासन की मंशा को धूमिल कर रहे हैं। इससे संबंधित सरकारी डॉक्टर देईसाड़ के साथ ही अब कैली रोड पर खुले एक अस्पताल में प्रैक्टिस करने लगे।