फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpalav Kanungo Napenge

सर्वाधिक शिकायत लंबित रखने वाले लेखपाल व कानूनगो नपेंगे

Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lekhpalav Kanungo Napenge
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : BASTI
सर्वाधिक शिकायत लंबित रखने वाले लेखपाल व कानूनगो नपेंगे
विज्ञापन

राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
बस्ती। जन शिकायतों के गुणवत्ता विहीन व समय भीतर निस्तारण न होने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सर्वाधिक शिकायत लंबित रखने वाले लेखपाल व कानूनगो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण के मामलों में शिथिल व लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। यदि निलंबन की कार्रवाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध दीर्घदंड भी प्रस्तावित करें। समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 148 शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में आ गई हैं। जबकि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को 10 दिन के भीतर निस्तारित करना होता है। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवसों में राजस्व संबंधी मामले अधिक आते हैं, इसलिए संबंधित लेखपाल व कानूनगो की जिम्मेदारी है कि वे समय से गुणवत्तापूर्ण मामले का निस्तारण करें।
विज्ञापन

समाधान दिवसों में भी प्राप्त राजस्व मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी लेखपाल व कानूनगो की होती है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल देखें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। डीएम ने विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम के 05542-282638 नंबर का जायजा लिया और इसे 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अमृत पाल कौर, शैलेश दुबे, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed