{"_id":"5a0b32c74f1c1b87698bb6bb","slug":"lekhpal-sangh-celebreted-estblishment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मना
basti
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
सदर तहसील में लेखपाल संघ का 55वां स्थापना दिवस मंगलवार को सादगी से मनाया गया। तहसील अध्यक्ष अशोक तिवारी की अध्यक्षता में सभा हुई। संचालन मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम चंद्रमोहन गर्ग के साथ वृद्धा आश्रम पहुंचे। यहां कंबल, स्वेटर, टॉर्च और फल वितरित किए गए।
लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश सह सचिव नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने संघ के 55 साल के सफर को विस्तार से बताया। कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई। तभी से इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। कहा कि लेखपाल संघ का हाथ किसान, मजदूर, मजलूम के साथ का नारा रहा। तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने लेखपालों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही। कहा कि संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है। इस मौके पर भानपुर तहसील के अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंत्री बालकृष्ण उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मिलभान पांडेय, उपमंत्री सौरभ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिवमूरत प्रसाद, सम्प्रेक्षक आमोद आर्य, जुगुल किशोर वर्मा, हरिप्रसाद, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, जियालाल, राम उजागिर गुप्त, सुशील चौबे, जीतेंद्र सिंह, अनीश सिंह, राज कुुमार कन्नौजिया, धीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार गुप्त, राजेश पांडेय, राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, राम पुजारी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।