फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lekhpal ashok adhyaksh, dharmendra mantri

अशोक तिवारी अध्यक्ष, धर्मेंद्र मंत्री बने

Fri, 10 Nov 2017 11:29 PM IST
basti
basti Updated Fri, 10 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
lekhpal ashok adhyaksh, dharmendra mantri
चुनाव - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

सदर तहसील के परिसर में शुक्रवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव और अधिवेशन संपन्न हुआ। 14वीं बार अशोक कुमार तिवारी को तहसील अध्यक्ष और दूसरी बार धर्मेंद्र कुमार को मंत्री चुना गया।

चुनाव से पहले अधिवेशन में लेखपाल संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय और लेखपाल जुगुल किशोर वर्मा ने कहा कि लेखपाल संघ की मजबूती के लिए योग्य पदाधिकारी का होना आवश्यक है। ऐसा पदाधिकारी हो जो लेखपालों की समस्याओं की आवाज को अधिकारियों के सामने मजबूती से उठा सके। इसी तरह अन्य लेखपालों ने भी योग्य पदाधिकारी का चयन करने की सलाह दी। अधिवेशन के बाद चुनाव हुआ। इसमें 14 साल से अध्यक्ष रहे अशोक कुमार तिवारी और अनिल मिश्र दो उम्मीदवार रहे। अशोक को 125 और अनिल को 112 मत मिले, एक मत अवैध हो गया। इसी तरह मंत्री पद के लिए दो उम्मीदवार रहे, जिसमें धर्मेंद्र कुमार दूसरी बार मंत्री चुने गए। इन्हें 150 जबकि दूसरे उम्मीदवार रामजीत को 84 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल भान पांडेय, उपमंत्री सौरभ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिवमूरत प्रसाद और आमोद कुमार आर्य को निर्विरोध रूप से संप्रेक्षक चुना गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका अयोध्या प्रसाद यादव और शिवनरायन ने तथा प्रेक्षक के रूप में रमेशचंद्र और विद्याधर द्विवेदी रहे। इस मौके पर वरुणेंद्र शुक्ल, सुशील चौबे, धीरेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, हिमांशु, दीपक यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अभय वर्मा, विनोद कुमार और जियालाल सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed