फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laying of foundation stone of new police station building in Gaur after 27 years

Basti News: 27 वर्ष बाद गौर में नए थाना भवन का शिलान्यास

Tue, 17 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Laying of foundation stone of new police station building in Gaur after 27 years
गौर। 27 वर्ष बाद प्रशासन की ओर से गौर को नया थाना भवन मिलने जा रहा है। सोमवार को गौर-टिनिच मार्ग पर बेलहिया पावर हाउस के बगल में मुख्य अतिथि सीओ हर्रैया संजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने नए प्रशासनिक थाना भवन के लिए विधि-विधान पूर्वक शिलान्यास किया।
विज्ञापन


बस्ती और गोंडा जिले की सीमा पर वर्ष 1997 में सरकारी गोदाम के दो कमरे में स्थित गौर थाना खोला गया था। तभी से इस भवन में थाना चल रहा है। पूर्व में कई बार नए थाने के लिए भूमि तलाशी गई। लेकिन, अलग-अलग कारणाें के चलते भवन का निर्माण नहीं हो सका। लंबे समय के बाद गौर में नए थाना भवन के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बेलहिया पावर हाउस के बगल में थाना भवन के लिए भूमि का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन

उसी भूमि पर थाना क्षेत्र के केसरई गांव निवासी पंडित आचार्य बलभद्र मिश्र ने सीओ हर्रैया संजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के हाथाें शिलान्यास कराया। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 141 गांव है। इसी थाना क्षेत्र में बभनान और टिनिच चौकी है। उन्होंने बताया कि लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर 16 करोड़ की लागत से नए थाना भवन का निर्माण होगा। पुलिस आवास विकास परिषद की ओर से नए थाना प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरक और पुलिसकर्मियों के आवास का निर्माण पुलिस आवास निगम की ओर से जल्द कराया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष बभनान राधेश्याम जयसवाल, थाना पैकोलिया प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, सोनहा थाना निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र, थाना प्रभारी वाल्टरगंज मोतीचंद, उप निरीक्षक विनय प्रताप सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक ने गरीबों में वितरण किया कंबल



गौर। ठंड को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने सोमवार को नए थाना भवन शिलान्यास के उपरांत 122 गरीबों में कंबल वितरण किए। उन्होंने कहा कि इस समय ठंड का मौसम बढ़ गया है। गरीबों,असहाय की मदद करना एक पुनीत कार्य है। इसी उद्देश्य से गरीबों में कंबल वितरण कर सामाजिक कार्य में सहभागिता मिला। इस अवसर पर तमाम पुलिस कर्मी के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed