फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laxity in disposal of revenue matters is not forgivable: CM

राजस्व मामलों के निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं : सीएम

Sat, 06 Jul 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Laxity in disposal of revenue matters is not forgivable: CM
आयुक्त सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते योगी।
- मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, कहा-कमिश्नर और डीएम खुद सुनें समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निर्देश दिए कि 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष व 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों का निस्तारण समयावधि के आधार पर किया जाए। फरियादी पूरी तरह संतुष्ट होना चाहिए।
आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान मंडलायुक्त और तीनों जिले के डीएम से कहा कि जनता दर्शन में समस्या स्वयं सुनें। यदि कोई अधिकारी मौजूद नहीं है तो अपनी जगह दूसरे अधिकारी को नामित करें। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण कराएं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को लेकर तीनों जिले के सीएमओ को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि, सभी अस्पताल में समुचित सफाई कराई जाए। यदि कहीं डाक्टरों की कमी है तो स्थानीय स्तर पर डीएम के माध्यम से योग्य चिकित्सकों की तैनाती कराई जाए। दवाओं की उपलब्धता हर हाल में होनी चाहिए। इन बिंदुओं पर कमी मिली तो संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन

सीएम ने किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया। निवेश मित्र, एक जनपद - एक उत्पाद और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान पात्रों को ऋण दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक निवेश होने से जनपद का जीडीपी बढ़ेगा। सीएम ने जलजीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। सड़क के किनारे पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए। सड़कों से अतिक्रमण हटाने को कहा। स्कूल चलोे अभियान की समीक्षा करते हुए सभी बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बच्चों का नामांकन समय से कराना सुनिश्चित कराए। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति भी होनी चाहिए। अधिकारी स्वयं विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। नसीहत दी कि बच्चों के यूनिफार्म, काॅपी-किताब वितरण में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



00
तटबंधोें की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें अधिकारी
सीएम ने बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को चेताया कि तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। संवेदनशील/अतिसंवेदनशील तटबंधों की निगरानी रखी जाए। बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण होनी चाहिए। राहत सामग्री वितरण के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। सर्पदंश के मामलों में पीड़ित को तत्काल उपचार दिया जाए।
000
जनसहभागिता से कराएं पौधरोपण
सीएम ने पौधरोपण अभियान की समीक्षा के दौरान जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया। कहा कि पौधों का वितरण जिम्मेदार व्यक्तियों को ही किया जाए जिससे उसकी देखभाल भी हो सके। अभियान में आमजन को शामिल कर पौधों को गोंद लिया जाए। पौधरोपण करते समय लोग अपने नाम की पट्टिका लगाकर उसकी सुरक्षा का प्रण भी लें। उन्होंने आयुक्त परिसर में पौधरोपण किया।

00

योजनाओं की प्रगति अच्छी न मिलने पर तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक से पहले जनप्रतिनिधियों से मिलकर अधिकारियों के कार्य व्यवहार की टोह ली। इसके बाद बैठक में एक-एक अधिकारी से मुखातिब हुए। योजनावार प्रगति खराब मिलने पर उनकी त्योरियां चढ़ीं रहीं तो कुछ मामलों में रुख नरम भी दिखा। फीडबैक देने के दौरान अफसर सहमे दिखे। मंडल स्तरीय अधिकारी आयुक्त सभागार में मौजूद रहे तो तीनों जिलों के विभागीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। विभागवार समीक्षा के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि योजनाओं में प्रगति अच्छी न मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed