{"_id":"638f95864d94d73407267886","slug":"lathis-fired-fiercely-in-land-dispute-eight-injured-basti-news-gkp4599912136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आठ घायल
विज्ञापन
जमीन के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आठ घायल
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माली टोला में दो पक्ष भिड़े
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माली टोला में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माली टोला निवासी माया देवी पत्नी स्व. रमई ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के निवासी बुद्धू, विजय, मनोज कुमार व सुनीता पुत्री बुद्धू अपशब्द कह रहे थे। मना करने पर चारों लोग एकराय होकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के विजय कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के निवासी अरुण, शिवा, माया पत्नी रमई व रागिनी पुत्री रमई अपशब्द बोल रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।