फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land of defaulter attached for non-payment of bank loan

Basti News: बैंक का कर्ज नहीं चुकाने पर बकायेदार की जमीन कुर्क

Sat, 22 Aug 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Land of defaulter attached for non-payment of bank loan
हर्रैया। मखौड़ा धाम क्षेत्र के रायपुर गांव में शुक्रवार को बैंक का कर्ज नहीं चुकाने पर बकायेदार की बंधक भूमि कुर्क कर ली गई। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की। भूमि पर लाल पताका गाड़ने के साथ ही ग्रामीणों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रायपुर निवासी पित्तरदीन ने वर्ष 2018 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत करीब 4.15 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण के बदले उसने 0.9300 हेक्टेयर भूमि बैंक के पास बंधक रखी थी। निर्धारित समय पर ऋण की अदायगी नहीं होने से बकाया राशि और ब्याज बढ़ता गया। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भेजने के साथ कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बकाया जमा करने को कहा, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक ने नियमानुसार ऋण वसूली के लिए आरसी जारी कर तहसील भेज दी। राजस्व कर्मियों ने भी कई बार बकायेदार से संपर्क कर किस्तों में भुगतान करने का आग्रह किया। अंतिम नोटिस में बकाया जमा नहीं करने पर भूमि कुर्क करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर गठित राजस्व टीम बैंक अधिकारियों के साथ रायपुर गांव पहुंची। नायब तहसीलदार आनंद स्वरूप यादव के नेतृत्व में टीम ने पित्तरदीन की बंधक भूमि को चिह्नित किया। भूमि में धान और गन्ने की फसल लगी हुई थी। राजस्व टीम ने मौके पर लाल पताका गाड़कर कुर्की की कार्रवाई पूरी की।

इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र चौधरी, डीआरएम भूपेंद्र पांडेय, शाखा प्रबंधक प्रवीण सिंह, चित्रा सिंह, विश्वजीत पाठक तथा राजस्व कर्मी वीरेंद्र सिंह, पीएन शुक्ला और श्याम नारायण पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed