फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land not available for plastic waste management unit

Basti News: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए नहीं मिली जमीन

Tue, 24 Sep 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Land not available for plastic waste management unit
पंचायत राज विभाग ने चारों तहसीलों से मांगी है जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण मार्च तक होना है। मगर, अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो पाया है। पंचायत राज विभाग ने चारों तहसीलों से यूनिट निर्माण के लिए जमीन की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले पॉलिथीन के निस्तारण के लिए सभी 14 ब्लॉकों में एक-एक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण होना है। प्रत्येक यूनिट के निर्माण पर सरकार करीब 16 लाख रुपये खर्च करेगी। ब्लॉक स्तर पर स्थापित होने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल होगी।
विज्ञापन

इसके बाद इसका प्रयोग सड़क बनाने सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक राजा शेर सिंह ने बताया कि मिशन के फेज-2 के तहत ओडीएफ प्लस गतिविधियों में प्लास्टिक के कचरे का प्रबंधन किया जाना है। सभी तहसीलों से जमीन की मांग की गई है। मार्च तक यूनिट का निर्माण पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed