{"_id":"65b969078dfdef70aa0eb324","slug":"land-mafia-should-be-identified-afresh-district-wise-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110766-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नए सिरे से जिलावार चिह्नित किए जाएं भू-माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नए सिरे से जिलावार चिह्नित किए जाएं भू-माफिया
Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने की तीनों जिलों की राजस्व प्रशासन संबंधी की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नए भू-माफिया चिह्नित करने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने तीनों जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं।
मंंडलायुक्त मंगलवार को राजस्व प्रशासन संबंधी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत विविध देय राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करे। उन्होंने नियमित रूप से आरसी का मिलान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक लाइन लॉस वाले फीडर चिह्नित किए जाएं तथा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
समीक्षा में राजस्व एवं चकबंदी के बस्ती में 91.81, संतकबीर नगर में 83.64 एवं सिद्धार्थनगर में 77.27 प्रतिशत वादों का निस्तारण दिसम्बर में किया गया हैै। मण्डल में 146 गांव में चकबंदी संचालित है, जिसमें से बस्ती में 9, संतकबीर नगर में 5 एवं सिद्धार्थनगर में 3 गांव का धारा-52 किया गया है। संचालन अपर आयुक्त राजीव पांडय ने किया। बैठक में डीएम बस्ती अंद्रा वामसी, संतकबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल, एडीएम कमलेश चंद्र, जय प्रकाश, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।