फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lalganj Biritiya-Banpur road will be five and a half meters wide, travel will gain speed

Basti News: साढ़े पांच मीटर चाैड़ा होगा लालगंज बिरितिया-बानपुर मार्ग, सफर को मिलेगी रफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lalganj Biritiya-Banpur road will be five and a half meters wide, travel will gain speed
लालगंज-बानपुर मार्ग संवाद
बस्ती। संतकबीरनगर जिले को जोड़ने वाली लालगंज-बिरितिया-बानपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इस सड़क पर वाहनों का अत्याधिक दबाव है, इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई थी, जिसके बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले की यह सड़क महत्वपूर्ण है। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई अभी तीन मीटर है, जिसे बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इसके निर्माण में 31.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय निर्माण खंड ने आगणन तैयार कर भेजा है। बताया कि यह सड़क दो जिलों को आपस में जोड़ने का काम करती है। इससे इस मार्ग पर आवागमन अधिक है।
विज्ञापन

इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के सौ से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ संतकबीरनगर जिले के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कई महत्वपूर्ण कस्बे में भी चहल-पहल बढ़ जाएगी। बताया गया कि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने आगणन तैयार किया। विभाग ने राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत लालगंज बिरितिया वाया बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

बताया कि यह मार्ग लंबे समय से खराब है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बंधे पर आमने-सामने दो वाहनों के आने पर जाम की स्थिति हो जाती है, इसके कारण कई बार आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। लालगंज से बानपुर के मार्ग का चौड़ीकरण, लंबे समय से जनता की प्रमुख मांग थी।
जेई विवेक कुमार का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का आगणन तैयार करके भेजा गया है। अभी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed