फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lahri youth's body found hanging from a noose in Mumbai

Basti News: लहरी के युवक का मुंबई में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 20 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lahri youth's body found hanging from a noose in Mumbai
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव के एक युवक के रविवार की रात मुंबई में फंदा लगा लेने की बात सामने आ रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि 22 वर्षीय शैलेंद्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन


लहरी निवासी शैलेंद्र पुत्र राम प्रसाद मुंबई के भायंदर में अपने रिश्तेदार की बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करता था। किराए का कमरा लेकर पत्नी शर्मिला के साथ रहता था। पत्नी के अनुसार रविवार रात वह रोज की तरह सब्जी लेकर आए और भोजन बनाने को कह कर कमरे में चले गए। भोजन बनाने के बाद रात लगभग 10:30 बजे पत्नी शैलेंद्र को बुलाने गई तो उसे कमरे की छत में लगे पंखे से लटका देख अवाक रह गई। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में तनाव रहता था। दो भाइयों में शैलेंद्र छोटा था। बड़ा भाई शैलेश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। शैलेंद्र की शादी 7 मई 2024 को प्रसादीपुर थाना महुली जिला संतकबीरनगर में हुई थी। रिश्तेदार व परिवार के लोग मुंबई रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed