{"_id":"66f6c4f79935d6d899013341","slug":"laborer-injured-after-falling-from-fourth-floor-of-college-under-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124595-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निर्माणाधीन महाविद्यालय के चौथे तल से गिरकर मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निर्माणाधीन महाविद्यालय के चौथे तल से गिरकर मजदूर घायल
Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। ऐलिया गांव में निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन के चौथे तल पर शटरिंग लगा रहा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में मजदूर को सहयोगी मजदूरों ने कैली अस्पताल पहुंचाया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। सरिया काटने का काम कर रहा मजदूर राजकुमार निवासी मसीपुर, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार अचानक नीचे गिर गया। मजदूर के गिरने की सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
साथ कार्य रहे मजदूर देवीलाल ने बताया कि ढलाई के समय वह नीचे गिर गया है। उसका पैर टूट गया है। उसने कहा कि इंजीनियर व ठेकेदार ने सुरक्षा के इंतजाम किए होते तो वह सीधे नीचे नहीं गिरता। इं. संजीव दुबे ने बताया कि घायल मजदूर को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित किट के सवाल पर चुप्पी साध ली। संवाद