फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Labor Department Sets Up Help Desk for Workers... Information Available Over the Phone

Basti News: श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने बनाया हेल्प डेस्क...फोन पर मिलेगी जानकारी

Fri, 29 May 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Labor Department Sets Up Help Desk for Workers... Information Available Over the Phone
बस्ती। मंडल के तीनों जिलों में श्रमिकों के लिए एक नई हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह हेल्प डेस्क योजना की सही जानकारी देने और उनकी समस्याओं का समाधान भी इसी के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल समेत बस्ती जनपद के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने कार्यालय में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की है। इसका मकसद आम लोगों और मजदूरों को योजनाओं की सही जानकारी देना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण आयुक्त के निर्देश पर श्रम विभाग ने जनसेवा की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर कार्यालय में सुबह से शाम तक कर्मचारी तैनात रहेंगे जो लोगों की मदद करेंगे। हेल्प डेस्क के संचालन के लिए तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों की जिम्मेदारी तय की गई है। सुबह 10 बजे से पांच बजे तक तैनात कर्मचारी न केवल योजनाओं के बारे में बताएंगे, बल्कि आने वाली शिकायतों का निपटारा कर अधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजेंगे। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब श्रमिकों को आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता समझने में आसानी होगी। नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी। बस्ती जिले के लिए शेफाली पाठक मो. 9565225117, सिद्धार्थनगर के लिए राहुल शर्मा मो. नंबर 7754981800 और संतकबीरनगर जिले के लिए पारूल पाठक मो. नंबर 9793792039 को नामित किया गया है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी सही जानकारी दे रहे हैं या नहीं और शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रचना केसरवानी, उप श्रमायुक्त, बस्ती मंडल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed