{"_id":"613f79988ebc3e3ebf36a34d","slug":"kurmi-mahasabha-demand-for-caste-jangarna-basti-news-gkp4090201159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्मी महासभा ने की जातिगत जनगणना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्मी महासभा ने की जातिगत जनगणना की मांग
विज्ञापन
कुर्मी महासभा ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्मी महासभा ने की जातिगत जनगणना की मांग
- महासभा ने कहा- मांगें पूरी नहीं होने पर किया जाएगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा ने ओबीसी की जनगणना कराने की मांग की है। सोमवार को इस संबंध में जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि ओबीसी वर्ग वर्षों से सामाजिक अन्याय एवं प्रताड़ना का शिकार हैं, ऐसी स्थिति में मुख्य धारा में लाने के लिए उसकी वास्तविक स्थिति का अध्ययन किया जाना आवश्यक है। महासभा ने मांग की है कि 2021 के जनगणना में ओबीसी की जातिगत जनगणना भी कराई जाए। इससे ओबीसी समाज को सरकार की ओर से बनाई जाने वाली नीतियों से अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। यदि केंद्र सरकार ओबीसी की जातीय जनगणना नहीं कराती है तो भारतीय कुर्मी महासभा अन्य ओबीसी संगठनों के साथ संघर्ष करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय कुर्मी महासभा के शीतला पटेल, विनय कुमार, आरके सिंह, राधेश्याम चौधरी, कृष्णचंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।