{"_id":"6528435dbf274ae3fc065094","slug":"kudraha-block-became-the-winner-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5670-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कबड्डी प्रतियोगिता में कुदरहा ब्लॉक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कबड्डी प्रतियोगिता में कुदरहा ब्लॉक बना विजेता
Fri, 13 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित हुई अंचल स्तरीय खेल प्रतियोगिता
10 ब्लॉकों के 360 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एकल अभियान के तहत अंचल स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 ब्लॉकों के तीन सौ गांवों से 360 खिलाड़ियों हिस्सा लिया। कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में कुदरहा ब्लाॅक विजेता बना।
लंबीकूद में बालक वर्ग से शनि व बालिका वर्ग मे आयुषी प्रथम, ऊंचीकूद में बालक वर्ग में विपिन और बालिका वर्ग में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 45 किलोभार में राजेंद्र, 48 किलोभार में उमेश, 51 किलोभार में बृजेश और 55 किलोभार वर्ग में अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रंजना व बालक वर्ग में विनीत, 200 मीटर में लक्ष्मी और विनय, 400 मीटर दौड़ में दुर्गावती और प्रिंस प्रथम स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, महेश शुक्ल, सत्य प्रकाश सिंह, बाल मुकुंद मिश्र, विजय नाथ पांडेय, रणजीत सिंह, राधेश्याम जायसवाल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।