फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kudi villagers protest around police Thana

कुड़ी गांव के लोगों ने रुधौली थाने का किया घेराव

Wed, 20 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kudi villagers protest around  police Thana
कुड़ी गांव के लोगों ने रुधौली थाने का किया घेराव, प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले के मद्देनजर बुधवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उग्र लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जबकि पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव के लोगों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की गई। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। बावजूद इसके करीब आधे घंटे तक ग्रामीण थाने के बाहर प्रदर्शन करते रहे।
प्रदर्शन के दौरान पहुंचे एसडीएम गुलाब चंद्र, सीओ आलोक प्रसाद के अलावा रुधौली व सोनहा थाने की पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया मगर जब वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। उग्र दिख रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुड़ी निवासी प्रकाश मौर्या गांव के चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनकी चार बेटियों व एक बेटे में नीरज मौर्या (18) तीसरे नंबर पर थी। परिवार के लोगों का कहना है कि नीरजा ने सोमवार रात खाना बनाने के बाद करीब आठ बजे पूरे परिवार को खाना परोसा और इसके बाद बरामदे में लगे अपने बिस्तर पर सोने चली गई। मंगलवार भोर में करीब चार बजे जब उसकी मां निर्मला उठी तो बेटी को अपने बिस्तर पर न देख इधर-उधर ढूंढने लगी। उसके कहीं दिखाई न देने पर उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी। थोड़ी देर तक लोग इंतजार करते रहे कि हो सकता है कि वह कहीं आसपास गई हो। इस बीच सुबह हो गई तो कुछ लोग गांव के बाहर निकले तो किसी व्यक्ति की नजर गांव के राम निवास के खेत के पास लगे सिरसा के पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान नीरज मौर्या के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आने के बाद पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। जबकि पिता व परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की आत्महत्या में युवक नामजद
बस्ती। थाने का घेराव करने के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने मृत युवती के पिता राम प्रकाश मौर्य की तहरीर पर पड़ोस के गांव खुटहना निवासी प्रेमचंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता का कहना है कि उसकी लड़की से प्रेमचंद्र फोन पर बात किया करता था। इसकी जानकारी होने पर मना किया लेकिन प्रेमचंद्र नहीं माना। इसी से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। एसएचओ शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed