फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kotedar accused of not distributing grains

Basti News: कोटेदार पर अनाज न बांटने का आरोप, शिकायत

Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kotedar accused of not distributing grains
- लाभार्थियों की शिकायत पर जांच न होने पर, डीएसओ से मिले चेयरमैन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर नौ अटल नगर में सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है। आरोप है कि कोटेदार ने लाभार्थियों से अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिया। इसकी शिकायत शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह टिंकू ने डीएसओ सत्यवीर सिंह से किया है।


नगर पंचायत अध्यक्ष बताया कि सितंबर माह में कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। अब जब लाभार्थी खाद्यान्न मांगते हैं तो वह कहते हैं अक्तूबर माह में वितरित किया जाएगा। आरोप है कि कोटेदार यह कृत्य हर महीने करते हैं। आरोप है कि पहले अंगूठा लगवा लेते हैं, कुछ लाभार्थियों को खाद्यान्न देकर अन्य को भगा देते हैं। पहले 65 वार्डवासियों ने उनकी शिकायत डीएसओ से किया था। जांच न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष शुक्रवार को डीएसओ से मिलकर जांच कराने की मांग की। जिला आपूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed