फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona virus

चीन से लौटे सात लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में

Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
korona virus
चीन से लौटे सात लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
विज्ञापन

कोरोना वायरस : कैली में बना 11 बेड का आईसोलेशन वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चीन से जिले में लौट सात लोगों के घर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को पहुंची और थ्री लेयर मॉस्क आदि मुहैया कराए गए। घर वालों से अलग रहने की हिदायत दी गई। हालांकि, उन लोगों का कहना था कि चीन के सर्वाधिक प्रभावित शहर से वे लोग लगभग नौ सौ किलोमीटर दूर दूसरे शहर में ठहरे हुए थे। इसमें से पांच लोग शहर के तीन मोहल्लों, एक हर्रैया व एक कलवारी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वहीं जिले में कोरोना वायरस को देखते हुए 11 शैय्या युक्त आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमओ जेपी त्रिपाठी ने कहा कि कि कैली चिकित्सालय में बना आईसोलेशन वार्ड सुविधाओं से युक्त है। महकमा किसी भी आपात स्थिति से निटपने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य महकमे को गोपनीय पत्र भेजा गया है। इसमें चीन से बस्ती लौटने वाले लोगों का जिक्र किया गया है। पत्र में इनकी निगरानी रखने को कहा गया है। टीम 15 दिन तक नजर रखेगी। पत्र में कार्रवाई को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed