{"_id":"612688be8ebc3e79ed5f68d9","slug":"korona-basti-news-gkp4067503166","type":"story","status":"publish","title_hn":"12354 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12354 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार हल्की बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। लक्ष्य आठ हजार के सापेक्ष 12354 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में लंबी कतार लगी रही।
महिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से टीकाकरण कार्य शुरू हुआ। यहां कोविशील्ड के अलावा को-वैक्सीन की डोज दी जा रही थी। पंजीकरण काउंटर पर भीड़ अधिक दिखी। कोविशील्ड 500 लोगों को और को-वैक्सीन 50 लोगों को लगी। जिला अस्पताल में 453 को कोविशील्ड और 30 लोगों को को-वैक्सीन लगी। ओपेक चिकित्सालय में कोविशील्ड व को-वैक्सीन मिलाकर 124 लोगों को टीका लगा। वहीं 14 सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बुधवार को आठ हजार लोगों को वैक्सीन लगवाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 12354 लोगों को टीका लगा। जिले में अब तक हुए टीकाकरण में 45 से 60 आयु वर्ग में अब तक 4,63,467 और 18 से 44 आयु वर्ग वालों में 4,09,031 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।