{"_id":"5fa98ba78ebc3e9bba21273a","slug":"korona-basti-news-gkp372716460","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में संक्रमण से एक की मौत, आठ मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में संक्रमण से एक की मौत, आठ मिले संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में सोमवार को आठ नए पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक यहां 4646 केस मिले हैं। सोमवार को एक संक्रमित की मौत हो गई है। अब तक यहां 91 की जान जा चुकी है। 14 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 4379 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 176 एक्टिव केस हैं। अब भी 803 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
डीएम ने बताया कि 185578 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें 184775 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 180129 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कुल 113 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 70, हर्रैया में 29, भानपुर में 11 व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।