{"_id":"5f931d048ebc3e1a242d28b4","slug":"korona-basti-news-gkp3706131123","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मिले संक्रमित, 38 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मिले संक्रमित, 38 डिस्चार्ज
विज्ञापन
27 मिले संक्रमित, 38 डिस्चार्ज
एक्टिव मरीजों की संख्या है 308, अब तक मिले 4354 पॉजिटिव केसों में 3962 हो चुके हैं स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को 27 संक्रमित मिले। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 38 को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में 4354 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 3962 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 308 एक्टिव मरीज हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्हाेंने बताया कि 1104 लोगों के जांच रिपोर्ट लंबित है। जिले के 152 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में आठ और रुधौली तहसील में दस स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सभी को जांच कराई जा रही है। निजी चिकित्सालयों में ओपीडी से पहले संबंधित का एंटीजन टेस्ट जरूरी है। त्योहार को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया है। डीएम के अनुसार, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के अलावा जिला अस्पताल में कोरोना जांच की व्यवस्था बनाई है। लक्षण वाले मरीज अपना टेस्ट करा सकते हैं। सभी की जांच निशुल्क है। डीएम ने कहा कि प्रयास है कि अधिक से अधिक जांच करायी जाए, जिससे आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। यदि जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संबंधितों के लेबल वन व लेबल टू के अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था है।