फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

एक की मौत, डॉक्टर समेत 30 मिले संक्रमित

Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में 348 एक्टिव केस, अब तक मिल चुके हैं 3433 पॉजिटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को एक डॉक्टर सहित 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। अब तक जनपद में कुल 3433 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 70 की मौत हो चुकी है। 3015 स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके हैं। इसमें से 43 शुक्रवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में कुल 348 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 110772 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुका है। इसमें 109567 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 1205 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 207 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 110, हर्रैया में 60, भानपुर में 21 व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी बनकटी 24 घंटे के लिए सील
बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच में 53 लोगों का जांच हुई। इसमें पीएचसी पर तैनात चिकित्सक समेत पांच रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नमूना गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पॉजिटिव केस मिलने 24 घंटे के लिए ओपीडी सील कर दी गई है। यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed