{"_id":"5ee8f17b8ebc3e42ad3680aa","slug":"korona-basti-news-gkp354929654","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक समेत छह मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक समेत छह मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 191 को भेजा जा चुका है घर, संक्रमितों को रुधौली स्थित लेबल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को डॉक्टर समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कुल 263 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 191 तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 12 की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में वर्तमान में जिले में 60 एक्टिव केस हैं। सोमवार को भी जिले में चार मरीज मिले थे। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को रुधौली स्थित लेबल-वन के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक एक लाख से अधिक प्रवासी दिल्ली, मुंबई, गुजरात व अन्य प्रांतों से विभिन्न साधनों से आए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन्हें घर में अथवा जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। अब तक साढ़े छह हजार से अधिक नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजे जा चुके हैं। इनमें से 263 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 24 घंटे के भीतर ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली से 22 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
डीएम ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट मिल रही है संबंधितों को भर्ती करा कर बेहतर इलाज करवाया जा रहा है। स्थिति सामान्य है, क्योंकि पॉजिटिव केस लगातार निगेटिव हो रहे हैं।
विज्ञापन
पीएचसी सील, सभी स्वास्थ्य कर्मी क्वारंटीन
कुदरहा। पीएचसी के चिकित्सक के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया व तहसीलदार पवन जायसवाल ने अस्पताल के मुख्य गेट को सील कर दिया। कैम्पस के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। कर्मियों का सैंपल भी लिया गया है। डिप्टी सीएमओ व तहसीलदार ने अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर जांच से छूटे दस स्वास्थ्य कर्मियों का अस्पताल परिसर में सैंपलिंग करवाई। समूचे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।