{"_id":"5ee8f0c08ebc3e431b2fbc1e","slug":"korona-basti-news-gkp354928661","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों के कर्मियों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों के कर्मियों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राइवेट अस्पतालों के स्टॉफ में कोविड-19 का संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वहां काम करने वाले चिकित्सकों व कर्मियों के नमूने लिए जा रहे हैं। यह अभियान नगर व आसपास के 12 अस्पतालों में चलाया जाना है।
एसीएमओ व आईडीएसपी के नोडल आफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कम्युनिटी में संक्रमण का पता लगाने व समय रहते कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग है। इस समय प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो गई हैं और वहां बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वहां का स्टॉफ भी कोरोना से संक्रमित हो। यह स्थिति वहां आने वाले अन्य मरीजों के लिए ठीक नहीं होगी। शासन की ओर से सभी प्राइवेट अस्पतालों के स्टॉफ की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में यह अभियान शुरू किया गया है। मोबाइल मेडिकल वैन की टीम तैयार कर अस्पतालों पर भेजी जा रही है। सोमवार देर शाम तक टीम ने चार अस्पतालों में सैंपलिंग की कार्रवाई की। राजकीय अस्पतालों में तैनात स्टॉफ की सैम्पलिंग का कार्य पहले से ही चल रहा है। अब आने वाले प्रवासियों की जांच के साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच तक अभियान का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अस्पताल स्टॉफ की जांच हो जाने से वहां आने वाले मरीज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
मलिन बस्तियों में चलाया गया जांच अभियान
एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर उस जगह पर नजर रखे हुए है। जहां संक्रमण फैलने की आशंका है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र की मलबिन बस्ती नरहरिया व राजा मैदान में 55 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है।