फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kishori se rape in basti

किशोरी से रेप, पुलिस कर रही जांच

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
kishori se rape in basti
किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम गांव के एक युवक ने दिया है। शनिवार की शाम पांच बजे घर के लोग खेत में काम करने गए थे। घर में वह अकेली थी। इस दौरान किसी काम से बाहर जा रहे भाई का मोबाइल फोन घर पर छूट गया था। भाई मोबाइल लेने घर पहुंचा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने पर युवक ने खोला और धक्का देकर भाग निकला। किशोरी के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed