फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kishori release from hospital

खून से लथपथ मिली किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
kishori release from hospital
खून से लथपथ मिली किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन

- दूसरे दिन भी पुलिस मामले में नहीं पा सकी सुराग
- मोबाइल सर्विलांस के जरिए संदिग्ध महिला व युवक से हो रही पूछताछ
- कप्तानगंज थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह धान के खेत में मिली थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। धान के खेत में खून से लथपथ मिली किशोरी के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, मोबाइल के आधार पर पुलिस गांव के ही एक युवक और एक दो महिलाओं को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा बांध देने के पीछे वजह अब तक समझ में नहीं आई। उधर, हालत ठीक होने पर डॉक्टरों ने किशोरी को रविवार को इलाज के बाद घर भेज दिया।
चर्चा है कि गांव के युवक ने कुछ दिन पहले किशोरी को धमकाया था। लेकिन इसके पुख्ता सुबूत अभी नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर रस्सी, नशीली गोली, काला धागा और किशोरी का बाल भी मिला था। जिसको आधार पर पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के परिजन भी मामले में बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि चूंकि किशोरी अभी अस्पताल में थी, इसलिए उससे ढंग से पूछताछ नहीं की जा सकी। डॉक्टरों ने रविवार को किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अब उससे पूछताछ होगी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की रात 10 बजे एक 14 वर्षीय किशोरी परिजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शनिवार की सुबह 6 बजे घर से कुछ दूरी पर खेत में वह बेहोशी हालत में खून से लथपथ मिली। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा से बांध दिया गया था। शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से वार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed