{"_id":"630f9faaa4cca25cb07973b0","slug":"killed-the-woman-by-stabbing-her-with-a-knife-basti-news-gkp448932652","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चरी काटने गई महिला को चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में चरी काटने गई महिला को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में चरी काटने गई महिला को चाकू से गोदकर मार डाला
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठिनौली गांव में हुई वारदात
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठिनौली गांव में बुधवार शाम पांच बजे खेत में चरी काटने गई 60 वर्षीय महिला को चाकू से गोदकर खेत में फेंक दिया गया। महिला की साड़ी से उसके दोनों हाथ बंधे थे। महिला को खोजने खेत पहुंचे बेटे ने खून से लथपथ मां को देखकर शोर मचाया। परिवार व गांव के लोग महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कठिनौली गांव निवासी 60 वर्षीय राधिका पत्नी स्व. जनार्दन प्रसाद बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत में चरी काटने गई थीं। काफी देर तक घर नहीं आने पर उनका बेटा गुड्डु पता लगाने खेत गया। चरी के खेत में मां खून से लथपथ पड़ी थी। राधिका के चार बेटे हैं। दो बेटे बाहर रहते हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या रिश्तेदारों के बीच का मामला बताया जा रहा है।
--------------
पुलिस को एक रिश्तेदार पर संदेह
राधिका की हत्या के पीछे पुलिस को शुरुआती छानबीन में उसके एक रिश्तेदार पर संदेह है। परिवार वालों में मामी-भांजे के विवाद को लेकर चर्चा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।