{"_id":"5e1225028ebc3e87b17f58b9","slug":"khuli-pol-basti-news-gkp336070665","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गई रात्रि गस्त की पोल,इंचार्ज व मुंशी दंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गई रात्रि गस्त की पोल,इंचार्ज व मुंशी दंडित
विज्ञापन
बस्ती में रविवार रात थाने और चौकियों पर ड्यूटी जांच करने निकले आईजी रेंज आशुतोष कुमार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल गई रात्रि गश्त की पोल, इंचार्ज व मुंशी दंडित
बस्ती। चोरों के आगे पस्त हुई पुलिसिंग का मरम जानने के लिए आईजी आशुतोष कुमार ने रविवार रात शहर भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गांधीनगर, कोतवाली, रौता, बड़ेबन, मुड़घाट, पटेल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहे तक पीकेट/गश्त टीम की चेकिंग की। रात्रि गस्त एवं पीकेट में लगे कर्मियों की लापरवाही सामने आई। रोस्टर का उल्लंघन करने के दोषी कोतवाली के ड्यूटी मुंशी कोे 14 दिवस पीडी और गांधीनगर चौकी इंचार्ज पर 7 दिवस के वेतन के बराबर अर्थ दंड लगाया है।
परिक्षेत्र कैंप कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना कोतवाली के ड्यूटी रजिस्टर के निरीक्षण में निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नहीं लगी थी। ड्यूटी मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए रात्रि अभिलेख पर तैनात कर्मी को निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक को उनके द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए कड़ी चेतावनी दी। ड्यूटी मुंशी कोे 14 दिवस पीडी सेे दंडित किया गया। गांधीनगर चौकी पर तैनात प्रभारी जितेन्द्र शाही को निर्देशों का सही अनुपालन न करने एवं निर्धारित वर्दी धारण न पर आईजी ने कड़ी आपत्ति प्रकट की। 7 दिवस के वतने के बराबर अर्थ दंड से दंडित किया गया। परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के जनपद प्रभारी को आईजी ने रात्रि गश्त/पीकेट ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी जारी की।