{"_id":"61d08ad03a07a836fb6039a9","slug":"khomachewala-died-in-suspiciuce-condition-basti-news-gkp4221032170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोमचे वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोमचे वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोमचे वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार में शनिवार को एक खोमचे वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
नगर बाजार निवासी 42 वर्षीय राजकुमार मोदनवाल अपने घर पर ही चाट पकौड़े की दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी।लेकिन दरवाजा नहीं खुला। लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो उनका शव छत के कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा था। घर में उस समय कोई नहीं था। सूचना पाकर उनके भाई व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक उप निरीक्षक अमित सिंह व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजकुमार की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राज कुमार की शादी बीस वर्ष पूर्व लालगंज थाना क्षेत्र के महसों (राजा मैदान) निवासी मंजू देवी से साथ हुई थी। राज कुमार की इकलौती बेटी 18 वर्षीय संजना है जो अभी अविवाहित है। राज कुमार वर्ष 2020 में कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां से वापस लौटकर नगर के मुख्य सड़क चाट पकौड़े की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने लगे। दो माह पूर्व उनकी पत्नी को ब्रेन हैमरेज हो गया और वह लकवाग्रस्त हो गईं। किसी तरह से राज कुमार उनका उपचार करवा रहे थे। संजना ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे पिता से हमारी व मां की बात हुई थी। वह ठीक थे लेकिन उसके कुछ देर बाद ही पता चला कि पिता की मृत्यु हो गई।