फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khaire Eleven won the trophy by defeating Basti Champions by 75 runs.

Basti News: खैर इलेवन ने बस्ती चैंपियंस को 75 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Khaire Eleven won the trophy by defeating Basti Champions by 75 runs.
क्रिकेट मैच में विजेता टीम के ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में रविवार को अंडर-12 क्रिकेट सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। खैर इलेवन ने बस्ती चैंपियंस को 75 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले अभिज्ञा नारायण पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर खैर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। जैद ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली। बृजेश कुमार ने 12, अनंत वैभव ने आठ और अंकित चौधरी ने सात रन का योगदान दिया। बस्ती चैंपियंस की ओर से संस्कार वर्मा ने तीन विकेट लिए। रुद्र पाल और अव्यक्त वीर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैंपियंस की टीम 17.1 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गई। देवांश यादव ने 10, रुद्रपाल सूर्यवंशी ने सात और अनंत शुभ ने छह रन बनाए। खैर इलेवन की ओर से अभिज्ञा नारायण पाठक ने तीन विकेट लिए। अंश और बृजेश कुमार ने दो-दो, जबकि अंकित चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह खैर इलेवन ने 75 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। कोच आलोक वर्मा ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed