{"_id":"6ac2b803fac7536ef900a5de","slug":"khair-cricket-academy-registers-victory-in-a-thrilling-match-basti-news-c-207-1-bst1005-168580-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोमांचक मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोमांचक मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर रविवार को अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में आखिरी विकेट तक रोमांच बना रहा। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी बांसी के 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए आयुष शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 24.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सलमान ने 27 रन, उत्सव ने 11, प्रियांश ने नौ और श्रेयांश ने आठ रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष शुक्ला और रुद्रेंद्र विक्रम ने दो-दो विकेट लिए। मेधांस प्रताप, सुधांशु और खालिद को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत आसान नहीं रही।
टीम ने संघर्ष करते हुए 25 ओवर के भीतर नौ विकेट गंवाकर 104 रन बनाते हुए मुकाबला एक विकेट से अपने नाम कर लिया। आयुष शुक्ला ने 25 रन, अरमान शेख ने 13, यश शुक्ला ने नौ और साहित्य ने आठ रन का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की ओर से सलमान ने तीन विकेट चटकाए, जबकि नितिन जायसवाल, राज और उत्सव सिंह को एक-एक विकेट मिला। आयुष शुक्ला के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।