{"_id":"645ff57b99d1f4d41a0fdbc4","slug":"key-of-the-municipality-will-be-in-the-hands-of-independents-basti-news-c-7-1-164943-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ....तो निर्दलीयों के हाथ में होगी नगर पालिका की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ....तो निर्दलीयों के हाथ में होगी नगर पालिका की कुंजी
Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हो गया है। पर माना जा रहा है कि पालिका की मास्टर कुंजी निर्दयीयों के हाथ में होगी। वे जिसके पाले में जाएंगे, पालिका में दबदबा उसी का कायम होगा। कारण यह कि 25 सदस्यों वाले पालिका परिषद में सपा के सिर्फ पांच सदस्य ही चुनकर आए हैं। जबकि आठ निर्दल उम्मीदवार चुनाव जीतकर बोर्ड का हिस्सा बने हैं।
सपा के हिस्से में रामेश्वरपुरी, इटैलिया, चिकवाटोला, महरीखावां, पुराना डाकखाना वार्ड की सीट ही आ पाई है। वहीं माली टोला, कंपनी बाग, बैरिहवा, आवास विकास , पठान टोला, रौता पार, तुरकहिया, गड़गोड़िया, मिश्रौलिया, सुर्ती हट्टा, पिकौरा शिव गुलाम यानी कुल 11 वार्ड के सभासद भाजपा से चुने गए हैं।
नरहरिया वार्ड की सीट बसपा के खाते में गई है। वहीं बेलवाडाड़ी, पिकौरा बक्श, विशुनपुरवा, ओरीजोत, मुरली जोत पिकौरा दत्तू राय, कटरा और पांडेय बाजार वार्ड की सीट पर निर्दलीयों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -
नेहा वर्मा के लिए होगी बड़ी चुनौती
- बतौर अध्यक्ष सपा की नेहा वर्मा के लिए बोर्ड को सुचारू ढंग से चलाने की बड़ी चुनौती होगी। कारण यह कि सभासद की तकरीबन आधी सीटों पर काबिज भाजपा अपना दबदबा कायम रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। ऐसे में नेहा वर्मा के सामने पहली चुनौती निर्दलीयों को अपने पाले में लाने की होगी। तभी उनके लिए पालिका में विकास कार्यों को गति देकर अपने मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कामयाब हो पाएंगी।