{"_id":"645a9d1fcf7588ab630da5f8","slug":"kdc-campus-filled-with-vehicles-will-leave-today-basti-news-c-7-1-158803-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहनों से भर गया केडीसी परिसर, आज होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहनों से भर गया केडीसी परिसर, आज होंगे रवाना
Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव सकुशल कराने के लिए दो दिन पूर्व ही केडीसी परिसर में वाहनों का इंतजाम कर लिया गया है। छोटे-बड़े कुल 227 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। मंगलवार को दिन भर इन वाहनों को एकत्र किया जा रहा था। इसमें स्कूली बस, निजी वाहन, सरकारी बस, टैक्सी लग्जरी वाहन शामिल हैं। अगले दिन सुबह इन्हीं वाहनों से चुनाव ड्यूटी के लिए मतदान पार्टी एवं पुलिस फोर्स की रवानगी की जाएगी।
पूर्व में दिए गए निर्देश के मुताबिक एक-एक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन बना रहा। एआरटीओ पंकज सिंह की देखरेख में वाहनों का मिलान किया गया। दोपहर बाद केडीसी परिसर वाहनों से भर गया। इसमें 85 वाहन केवल पुलिस फोर्स के लिए आरक्षित हैं।शेष 114 वाहनों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। यह सभी वाहन मतदान समाप्ति के बाद संबंधित कार्मिकों को साथ लेकर लौटेंगी। 12 मई को चुनाव कार्य में लगाए गए सभी वाहनों की वापसी संभव होगी। एआरटीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के डिमांड के मुुताबिक पर्याप्त संख्या में वाहन संकलित कर लिए गए हैं। समय से इनकी रवानगी सुनिश्चित की जाएगी।